पंचांग व राशिफल – 21 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 21 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078 
शक सम्वत 1942  
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 11:06 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 15:13 तक
करण कौवाला तैतिल 11:06 तक 22:13 तक 
वार शुक्रवार  
योग  हरषाना  20:59 तक
सूर्योदय 05:09  
सूर्यास्त 18:37  
चंद्रमा सिंह राशि में   
राहुकाल  10:24 − 12:05    
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:32

राशिफल
मेष 
आज कार्यक्षमता में वृद्धि व धनलाभ के योग हैं। संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे और संतान की उन्नति से परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

वृषभ
आज सुख सुविधा का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आयेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलता का दिन है। दोस्तों के साथ मतभेद होगा।

मिथुन
आज निवेश से लाभ होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।आज कार्य की अधिकता से अपने स्वयं के कार्य प्रभावित होंगे। दु:खद समाचार भी मिल सकता है।

कर्क
आज आप होशियार परन्तु सचेष्ट रहें। कार्यस्थल पर अधिकारी से संबंधों में मजबूती आयेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ‍विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे।

सिंह
आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आज आत्मसम्मान बढ़ेगा जिससे शत्रु परास्त होंगे।  बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। आप के नजदीकी लोग ही आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे।

कन्या
आप अपने मधुर व्यवहार से अधिकारियों को प्रसन्न करने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

तुला
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। आज जल्दबाजी से हानि हो सकती है। परिवार में तनाव व तनातनी हो सकती है, उससे सचेत रहें।

वृश्चिक
आज दिन ठीक रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे।पुराना धन वापस मिल सकता है। व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी।

धनु
परिवार में व्यवसायिक नई योजना बनेगी।आज कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार मित्रवत रखें।

मकर
आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यसिद्धि के बीच व्यवसाय में मंदी के कारण तनाव में रहेंगे। शत्रु सक्रिय होने से चिंता और तनाव रहेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। थकान रहेगी।

कुंभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। आप कार्यस्थल पर किसी भी विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता और तनाव रहेगा। नए लोगों से सम्बन्ध बनेगा।

मीन
आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। अपनों से अकारण वाक् युद्ध होने के आसार हैं उचित होगा आप उससे बचें।

Visits: 101

Leave a Reply