पंचांग व राशिफल – 07 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 07 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 15:35 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 12:18 तक
करण बालवा कौवाला15:35 तक 28:24 तक
वार शुक्रवार
योग वैधृति 19:22 तक
सूर्योदय 05:16
सूर्यास्त 18:30
चंद्रमा कुम्भ राशि में
राहुकाल 10:24 − 12:03
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:36 − 12:29

राशिफल
मेष
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यवसायिक यात्रा सम्भव है। नये व्यवसायिक अनुबंध लाभकारी हो सकते हैं। आप अपने व्यवहार में नम्र व सबके लिए सुलभ रहें।

वृषभ
आज का दिन सामान्य है। कार्यस्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक स्थिति पूर्ववत रहेगी। संतान के कार्यों से अपयश मिल सकता है।

मिथुन
आज का दिन अच्छा है। अब तक रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ के योग हैं। नए कार्य में संभलकर और सतर्कता से कार्य करें। नौकरी में विघ्न आ सकता है। पारिवारिक विवाद संभव है।

कर्क
आज का दिन शुभ है। भाग्योदय के योग बन रहे हैं। जो भी कार्य पूरी मेहनत और विश्वास से करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। जीवन साथी की विशेष चिंता रहेगी। साहित्यकार लेखक और मंच से जुड़े लोगों को मान सम्मान के योग हैं।

सिंह
नए मित्रों से लाभ मिलेगा। धीमी गति से चल रहे कार्यों से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल प्रतिकूल होने से मन मष्तिष्क में तनाव रहेगा। वाहन पर खर्च होगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे।

कन्या
आज कार्यों में सफलता के योग हैं। व्यापार में नए सौदे लाभप्रद होंगे। आर्थिक पक्ष अनुकूल होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।आज धार्मिक यात्रा के योग हैं।

तुला
आज आप नई तकनीक पर खर्च करेंगे। कोयला तेल और खनिज व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कान सम्बंधित रोग हो सकता है। आप के सामने बहुत सारी व्यवसायिक अवसर हैं, ऐसे में सोच समझकर उचित निर्णय आपको स्वयं लेना होगा।

वृश्चिक
आज का दिन मिलाजुला फलकारी है। आज भावुकता में आप अपने मन की बात हर किसी से न कहें। व्यवसाय में सहयोगी से मन मुटाव होगा। किसी पर शीघ्र विश्वास न करें। विदेश में शिक्षा लेने की आपकी कोशिश सफल हो सकती है।

धनु
वांछित सफलता न मिलने से मन मे तनाव रहेगा। अपना व्यवसाय बदलने का मन हो सकता है। समय रहते अपनी बुरी संगत छोड़ दें अन्यथा हानि उठानी होगी। मित्रों से मतभेद की संभावना है।

मकर
आज कार्य की अधिकता रहेगी। आज सारे आवश्यक कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्ज सम्बंधित मामले हल होगे। नये लोगों से मुलाकत होगी।

कुंभ
आज मानसिक शांति रहेगी। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। धर्म में रूचि रहेगी। खर्च बढ़ेगा। किसी का दिल दुखाने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन
आज किसी बड़े लाभ की संभावना है। ऋण उतारने में सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय को लेकर अपने अधिकारियों से विवाद से बचें। श्वास सम्बंधित परेशानियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

Visits: 95

Leave a Reply