पंचांग व राशिफल -02 मई 2021

पंचांग व राशिफल -02 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी 14:56 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 08:54 तक
करण वणिजा विष्टि 14:56 तक 26:13 तक
वार रविवार
योग साध्य 23:22 तक
सूर्योदय 05:20
सूर्यास्त 18:27
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल 16:57 − 18:35
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:37 − 12:29

राशिफल
मेष
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आपके की यात्रा सुखद रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा।

वृषभ
आज अपने काम में नई तकनीकी का प्रयोग करेंगे। उसका लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा।

मिथुन
आज का दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। दोस्त किसी जरूरी मसले पर चर्चा कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा।

कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपनी योजनाओं के अनुसार सभी कार्य पूरे कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लायेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह
आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहें। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार में नई योजना बन सकती है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें।

कन्या
आज का दिन सामान्य है,घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। निवेश के लिए दिन ठीक है। दोस्तों के साथ तालमेल बने रहेंगे। पुराने कर्ज की भरपाई हो सकती है।

तुला
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नए संपर्क स्थापित होंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

धनु
आज आप अपनी नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में थोड़ा सतर्क रहें।

मकर
आज आपकी की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आपका कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने की उम्मीद है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कुंभ
आज का दिन लाभदायक होगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। रुके हुए कामों में तेजी आयेगी। मांगलिक कार्यक्रम में थोड़ा धन खर्च होने की संभावना है।

मीन
आज का दिन अच्छा है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

Visits: 80

Leave a Reply