ढाई किलो अवैध गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने दो विभिन्न स्थानों से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ढाई किलो ग्राम से अधिक गांजा बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम अदिलाबाद चौराहा से तिवारीपुर मोड़ से होकर शहनिन्दा बस स्टैण्ड पर पहुंची। वहां टीम ने 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को सुबह समय करीब 8.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त आदिल खाँ पुत्र वकील अहमद निवासी मिरदहा मुहल्ला वार्ड नं. 23 थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर रहा। उस पर कई मुकदमें पूर्व से दर्ज हैं।
वहीं पुलिस ने शहनिन्दा बस स्टैण्ड से ही 1 किलो 350 ग्राम नाजायज गांजा के साथ सूर्य प्रकाश सिंह पुत्र स्व. कमलेश कुमार सिंह निवासी अवसानपुर थाना बडागांव जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्तों से गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह व उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी व लालता प्रसाद यादव, कान्स्टेबल चन्दन पासवान व सुशील गोड़ शामिल रहे।

Views: 65

Leave a Reply