गो मांस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहद, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के दृष्टिगत चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस ने दोपहर समय रौजाद्वारा कस्बा सैदपुर से 25 किलोग्राम गोवंशीय मांस व बिक्री का 810 रूपया, एक अदद बाट 1 किलोग्राम लोहे का व 05 चाकू आदि सहित चार अभियुक्तों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों में इरफान उर्फ लल्लू पुत्र सतार अहमद व इफ्तेखार पुत्र इरफान उर्फ लल्लू निवासीगण ग्राम रौजाद्वारा कस्बा सैदपुर गाजीपुर, नसरूद्दीन पुत्र अली अहमद व अरमान अंसारी पुत्र मुनौवर अंसारी निवासीगण ग्राम आमेहता थाना खानपुर गाजीपुर हैं। अभियुक्त मुकदमा संख्या 0103/2021 धारा 3/5ए/बी/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ट उपनिरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी,उपनिरीक्षक हरिप्रकाश यादव, कान्स्टेबल अजीत कुमार, राकेश कुमार सरोज तथा चालक श्यामलाल सिंह शामिल रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply