पंचांग व राशिफल – 23 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 23 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी तिथि 05:47:02 तक
नक्षत्र पुनर्वसु नक्षत्र 22:45:00 तक
वार मंगलवार
योग शोभन 12:37:19 तक
सूर्योदय 05:58
सूर्यास्त 18:09
राहुकाल 03:30:00 से 05:02:00 तक

राशिफल
मेष
आज व्यवसायिक लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे लेकिन, निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव व्यथित करेंगे।

वृषभ
आज बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। निवेश आदि लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें अन्यथा परेशान हो सकते हैं।

मिथुन
आज का दिन सामान्य है। जोखिम-जमानत के कार्य से बचें। आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद से कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। हानि के योग हैं।

कर्क
आज कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। कार्य की पूर्णता में उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

सिंह
कार्य सिद्धी होने से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसायिक रुप से जूड़े शत्रु परास्त होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आज आप जोखिम से बचने की कोशिश करें।

कन्या
आज निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। आप अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करने से बचें। संतान के परिणय सम्बन्ध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

तुला
आज कार्यक्षेत्र में भागमभाग मची रहेगी। बिना सोचे समझे किये गए निवेश से धनहानि हो सकती है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि होगी।

वृश्चिक
व्यवसाय में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत दे सकेंगे। बकाये धन की वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आयेगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

धनु
कार्यपद्धति में सुधार होगा। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता,इसलिए अपनी बारी का इंतजार करें।सब्र का फल मीठा होता हे। अस्वस्थता रह सकती है।

मकर
आज का दिन उत्तम है। कार्यों में गति के बीच आप की उन्नति में शत्रु बाधक हो सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं।

कुम्भ
लाभ के अवसर हाथ से निकलने के योग हैं। आज के दिन तनाव और पीड़ा सम्भव है। पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे। चोट-चोरी आदि से बचने की कोशिश करें।

मीन
आज का दिन उत्तम है। आज की यात्रा लाभकारी होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। चोरी आदि से हान‍ि संभव है।

Visits: 115

Leave a Reply