पंचांग व राशिफल – 11 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 11 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 14:43 तक
नक्षत्र धनिष्ठा 21:39 तक
करण वणिजा विष्टि 14:43 तक 26:51 तक
वार गुरुवार
योग शिव 09:17 तक
सूर्योदय 06:10
सूर्यास्त 18:03
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 13:58 − 15:26
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:07 − 12:54

व्रत त्यौहार – महाशिवरात्रि

राशिफल
मेष
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कड़ी वाणी के चलते बने काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों को बदलने के स्थान पर अपनी सोच को बदलें, यही आपके लिए आवश्यक है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृषभ
छोटी छोटी बातों पर क्रोध से बचें। यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दुश्मन आप पर प्रभावी हो सकते हैं। जो कार्य आप करने की कई दिनों से कोशिश कर रहे थे, वह कोई और कर देगा।

मिथुन
स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव है।

कर्क
अपने भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह
आज अपने भोग विलास की वस्तुओं पर धन व्यय होगा। आप की उन्नति से आपके विरोधी अप्रसन्न होंगे। आपके वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या
आज आपको पुत्रों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग है। कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा।

तुला
आपके विनम्र व्यवहार से आपकी तारीफ होगी। आज नये वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद से बचें। आपको अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है।

वृश्चिक
आज कार्यो में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय उत्तम है। अपने कार्यों को मनोयोग से पूरा करने का प्रयास करें।

धनु
आज का समय अनुकूल है। व्यवसाय में नये अवसर लाभ दिलायेंगे। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा के भी योग हैं।

मकर
कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति से निपटना पड़ सकता है।आर्थिक मामले पक्ष में सुलझेंगे। आपके ही लोग आपकी बढ़त में रुकावट पैदा कर रहे हैं।
अपने निर्धारित कार्य को पूरी तन्मयता से करे।

कुम्भ
आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्यो में अवरोध के योग हैं। विद्युत उपकरण खरीदना पड़ सकता है। वाहन व यंत्रों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।

मीन
नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। कड़ी मेहनत के बावजूद अनुकूल फल नहीं मिलेगा। किसी के उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

Visits: 103

Leave a Reply