पंचांग व राशिफल – 08 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 08 मार्च 2021

पंचांग
माह फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक
दिन सोमवार
सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 14 मिनट
सूर्यास्त- शाम को 6 बजकर 3 मिनट
राहुकाल – सुबह 07:52 से सुबह 09:20 तक

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

राशिफल
मेष
आज का दिन परिश्रम से भरा होगा। आपके परिश्रम से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

वृषभ
आज आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

मिथुन
लंबे समय से अवरोधित मामले के पूर्ण हो सकते हैं।वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या बनी रह सकती है।

कर्क
आज मानसिक चिंता से ग्रसित रहेंगे। मधुर वाणी और समझदारी से सारे कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

सिंह
आजीविका हेतु नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पित रहें। मनोयोग और उत्साह से कार्यों को पूर्ण करें,आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

कन्या
आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार विस्तार के लिए धन जमा करने में लगे रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

तुला
आप की दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। मन को प्रफुल्लित करनेवाले समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है।

वृश्चिक
पुराने समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति से लाभ के योग हैं। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।

धनु
अल्प समय में कार्य पूर्ण होंगे। आज मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में बृद्धि होगी।

मकर
आज व्यवसाय अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। अनजाने में हुई गलती पर पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुम्भ
आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके कार्यों से समाज में आपका सम्मान होगा। अपनी बातों को जबरदस्ती किसी पर थोपने से बचें।

मीन
पारिवारिक सहयोग मिलने से मन में संतोष का भाव रहेगा। आज भेंट व उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। खर्चों में कमी करें। संतान से कष्ट रहेगा।

Visits: 99

Leave a Reply