पंचांग व राशिफल – 06 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 06 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
तिथि अष्टमी 18:14 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा 21:34 तक
करण बालवा कौवाला 07:00 तक 18:14 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार शनिवार
योग वज्र 18:06 तक
सूर्योदय 06:15
सूर्यास्त 18:01
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल 09:38 − 11:05
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:09 − 12:55

राशिफल
मेष
आज दिन की महत्वता को समझते हुए अपने भविष्य का निर्णय लें। व्यय की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की बेवकूफी से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ
आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा।
स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और मन की सूनें।

मिथुन
आज के दिन परिजनों का साथ मिलने से कार्य पूर्ण होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है।

कर्क
आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार व क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा।

सिंह
आपके व्यक्तिगत जीवन में चल रहा मनमुटाव दूरियां उत्पन्न कर सकते हैं। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। विवादों से दूर रहें।

कन्या
आज सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के योग हैं। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। किसी अन्य के मामले के बीच में पड़ने पर नुकसान आप का ही होगा। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

तुला
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। न्यायालयीय मामलों में लापरवाही से आपका नुकसान हो सकता है। आलस्य बिलकुल न करेें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता पूर्ण करने का है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक
आज कार्यस्थल पर आप की आलोचना हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाणी को नम्रता के साथ उपयोग करें लाभ होगा।

धनु
आज कार्यस्थल पर विवाद सम्भव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। कोई भी नया काम करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेकर ही कार्य आरम्भ करें। अधूरा ज्ञान कारोबार की सफलता में बाधक होंगे।

मकर
आज धोखे से सावधान रहें। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ
अपने करियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नही रखने से नुकसान की संभावना है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

मीन
नये व्यवसाय के लिए धन की व्यवस्था में जुटे रहेंगे। कार्य स्थल पर अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

Visits: 101

Leave a Reply