महिला सहायता! दो रिपोर्टिंग पुलिस चौकी स्थापित
गाजीपुर। जनपद में एक ही महिला थाना होने से महिलाओं से सम्बन्धित मामलो में काउन्सिलिंग में विलम्ब होने के कारण, उ.प्र. शासन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अधीन थाना परिसर कासिमाबाद व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के अधीन थाना परिसर सैदपुर में एक -एक रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का गठन किया गया है। उपरोक्त रिपोर्टिंग पुलिस चौकी महिला थाने से सम्बद्ध रहकर कार्य सम्पादित करेंगी। थाना सैदपुर परिसर स्थापित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी हेतु एक महिला उपनिरीक्षक, दो पुरूष मुख्य आरक्षी, दो महिला आरक्षी, दो पुरूष आरक्षी एवं थाना कासिमाबाद परिसर स्थापित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी हेतु दो पुरूष मुख्य आरक्षी, दो महिला आरक्षी एवं दो पुरूष आरक्षी की नियुक्ति की गयी है।
Views: 8








