पंचांग व राशिफल – 02 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 02 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
तिथि चतुर्थी 27:01 तक
नक्षत्र चित्रा 27:25 तक
करण बावा बालवा 16:23 तक 27:01 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार मंगलवार
योग गांदा 09:22 तक
सूर्योदय 06:19
सूर्यास्त 17:58
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल 15:25 − 16:51
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:10 − 12:55

राशिफल
मेष
आज अपनी बात समझाने में आपको परेशानी चूक हो सकती है। किसी से आपकी अनबन होने की संभावना है। फालतू बहस करने से बचें। छात्रों को समय का ध्यान रखकर चलना चाहिये। ज्यादा परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष
आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के आसार हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के योग हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा।

मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का लाभ मिलेगा। रूके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे। छात्रों को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे।

कर्क
आज किसी अजनबी से सहयोग होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे संदेश के योग बन रहे हैं। बच्चो की खिलखिलाहट से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आपको व्यापार में लाभ होगा। शाम को जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। रिश्तों में मजबूती आयेगी।

सिंह
टंआप परिजनों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बुजुर्ग के सहयोग से आप राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपके खुशनुमा व्यवहार से घर में खुशिहाली रहेगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।

कन्या
आज अचानक पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आप कहीं लंबी यात्रा पर जायेंगे, इससे शाम तक आपको थकान महसूस हो सकती है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको लोगों से मदद मिलेगी।

तुला
आज पितृ सहयोग से जरूरी काम पूर्ण होगा। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। पहले दी गई किसी परीक्षा का परिणाम अच्छा होगा। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे समय से रूका हुआ पैसा भी वापस आयेगा।

वृश्चिक
आज ऊर्जा युक्त महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन उपयुक्त रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है।

धनु
आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में अच्छी छवि बनेगी, इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। आज दूसरों की समस्याओं से विचलित होने से बचें। नई जिम्मेदारियों को निभाने में भी सक्षम होंगे।

मकर
आज व्यस्तता बनी रहेगी। अधिकारियों के समक्ष अपने व्यवहार में सावधानी रखें। किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट होने के योग हैं। उनसे आपको भविष्य में फायदे होंगे। कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। फालतू विवाद भी सामने आने की उम्मीद है, आपको उनसे बचें।

कुंभ
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में होगा। आज किसी कार्य में आपको परिजनों की मदद मिलेगी। इस राशि के जातकों का स्वास्थ अच्छा रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मीन
आज का दिन कार्यक्षेत्र में लाभ वाला रहेगा। माता- पिता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे।न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। व्यवसायिक साझीदार के साथ किए गए कामों से लाभ होगा। विवाह में आ रही दिक्कत दूर होंगी।।

Visits: 118

Leave a Reply