पंचांग व राशिफल – 06 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 06 फरवरी 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 08:13 तक
नक्षत्र अनुराधा 17:13 तक
करण गारा वणिजा 08:13 तक 19:20 तक
वार शनिवार
योग ध्रुव 16:34 तक
सूर्योदय 06:37
सूर्यास्त 05:44
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल सुबह 09:52 − 11:14
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

राशिफल
मेष
मन में आ रहे नकारात्मक विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें । नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। नकारात्मक सोच के कारण ही आप आगे नहीं निकल पा रहे हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी को ध्यान दें। भविष्य के प्रति चिंतित होंगे।

वृषभ
आज सहकर्मियों से मन खिन्न रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा।

मिथुन
आज आपके स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। भूमि भवन सम्बंधित मामले आपके पक्ष में निर्णित होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा का भी योग है।

कर्क
विवाह योग्य लोगों के लिए समय उपयुक्त है। व्यापार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।

सिंह
अपने मन की बात हर किसी को न बतायें। इससे आपको नुकसान होगा। सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या
आज आपके मित्रों के सहयोग से जरूरी कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक मामले आज आपके पक्ष में हल होंगे। अपने परिजनों से संबंधो में मजबूती आयेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। आज कार्य में रूचि नहीं रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

तुला
किसी व्यक्ति विशेष का जीवन में प्रवेश होने से आपके जीवन को बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को परेशान के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें रास्ता मिल जायेगा।

वृश्चिक
आज आप स्वयं पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा वापस न आने से परेशानियां बढ़ेंगी। जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता आपसी संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की आदत डालें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु
समय और माहौल के साथ स्वयं को भी बदलें। भूमि संबंधी विवाद के चलते चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखकर अपने व्यवहार में नम्रता लायें। कार्य विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे।

मक़र
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरो को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

कुम्भ
आज व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। भवन परिवर्तन के योग हैं। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशानरहेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

मीन
आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तनाव हो सकता है। अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। परिजनों की सहायता करनी होगी।

Views: 99

Leave a Reply