पंचांग व राशिफल – 27 जनवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 27 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी 25:14 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 27:44 तक
करण गारा वणिजा 13:16 तक 25:14 तक
वार बुधवार
योग विष्कंभ 20:51 तक
सूर्योदय 07:15
सूर्यास्त 17:51
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल दोपहर 12:33 − 13:53
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।

वृषभ
आज अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधानी बरतें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है।

मिथुन
आज का दिन शुभ और लाभकारी है। व्यापार में नई योजनाओं लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव से दूरिया बढ़ सकती हैं।क्रोध पर नियंत्रण रखें। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। फालतू विवादों से दूर रहें।

सिंह
सामाजिक समारोह में शामिल होने के योग हैं।आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप दूसरे के मामलोंं में पड़ने से बचें अन्यथा उससे नुकसान आप का ही होगा। अपनी राय दूसरों पर न थोपें।

कन्या
न्यायालय से जुड़े मामलो में लापरवाही से बचें। अपने विवेक से काम करें। आप मन माफिक काम करने के लिए योजनाबद्ध होकर कार्य करें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला
कार्य स्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे, उनसे विचलित न हों। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग बना रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक
नये व्यवसाय में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद सम्भव है,उससे बचें। पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। ध्यान रखें कि जो बोलें,उसी के अनुसार आचरण कर कार्य करें तो लाभ होगा।

धनु
आज धोखा होने के योग हैं। पैसों को लेकर किसी पर भी अत्यधिक विश्वास न करें। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे। समझदारी से काम करें।

मकर
अपने करियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें अन्यथा उससे नुकसान हो सकता है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढेगा।

कुम्भ
नया कार्य करने के लिए धन की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्यागना पड़ सकता है।

मीन
समय की महत्ता को समझकर ही अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की उदासीनता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Visits: 101

Leave a Reply