दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण कैम्प 27 को
गाजीपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 6-18 वर्ष या कक्षा 1-8 तक पढ़ने वाले विकलांग बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सत्ताइस जनवरी को सुबह 10 बजे से बीआरसी सैदपुर(नार्मल स्कूल/डायट सैदपुर) में कैम्प का आयोजन किया गया है जहाँ पर बच्चों को निशुल्क सहायक उपकरण (ट्राईसाइकल, व्हीलचेयर, वैसाखी,कैलिपर,कान की मशीन,अंध छड़ी,कान की मशीन इत्यादि) का जांचोपरांत वितरण किया जाएगा। जिसमें समस्त विकलांग बच्चे प्रतिभाग कर लाभ ले सकते है।
उक्त जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा देते हुए बताया गया कि इसके लिए उस बच्चे का शरीर मे विकलांगता दिखाती चार फ़ोटो,फ़ोटो युक्त पहचान पत्र, आधार या विद्यालय से आईकार्ड या प्रधान से निवास,प्रधानाध्यापक से अध्ययनरत प्रमाण पत्र प्रवेशांक सहित,विकलांग प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है।अधिक जानकारी के लिएविशेष शिक्षक- अभिलेश सिंह व श्यामजी यादवसे मो.नं. 9793384575,9838323327 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Views: 12








