पंचांग व राशिफल – 24 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी 22:55 तक
नक्षत्र रोहिणी 23:56 तक
करण वणिजा विष्टि 09:59 तक 22:55 तक
वार रविवार
योग ब्रह्मा 22:16 तक
सूर्योदय 07:16
सूर्यास्त 17:48
चंद्रमा वृषभ राशि में
राहुकाल सुबह 16:30 − 17:49
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:11 − 12:53

राशिफल
मेष
किसी पुरानी बातों के कारण सहयोगियों से बहस हो सकती है। सतर्कता बरतें और सावधानी से विवादों को टाल दें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेते समय सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

वृषभ
आज का दिन विवाहितों के लिए प्यारा रहेगा, फिर भी तनाव बना रहेगा। आज छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने से बचें। आज आपके व्यक्तित्व से ज्यादा लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।

मिथुन
आपके जीवनस्तर में बदलाव की सम्भावना है। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। अतिथियों का आगमन होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। शेयर में धन का निवेश से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बात करते समय सावधान रहें।

कर्क
आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी बरतें।

सिंह
आज विचार और योजनाओं से अधिकारी खुश होंगे। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। किसी काम को करने के लिए दिन शुभ है। पुराना उधार आज वापस मिलेगा। आज आप प्यार का इजहार कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने की आशा है।

कन्या
आज मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आपका दिन सुकून भरा रहेगा। धन का अधिक व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है।

तुला
आर्थिक रूप से दिन समृद्ध है। आज आपकी मेहनत का आपको लाभ मिलेगा। नई रणनीतियों को मूर्त रूप देने के लिए आज उत्कृष्ट समय है। पहचान का लाभ होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे।

वृश्चिक
आज खरीददारी के लिए दिन अच्छा है। आज बिजनेस में तरक्की के योग हैं। साथ ही नया कार्य करने के लिए दिन शुभ और धन लाभ की सम्भावना युक्त है।परिवारिक सहयोग से कार्यक्षेत्र में आपका प्रयास अच्छा होगा।

धनु
आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। आज आप किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।अपने मन को शांत तथा प्रसन्न रखें तथा अपनी वाणी पर संयम रखें।

मकर
आपके करियर और वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा। आपके पास कई अवसर होंगे और आप वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त करेंगे। आप महत्वपूर्ण लोगों के साथ नए सम्बन्ध स्थापित करेंगें। आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा। आज किया हुआ निवेश आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव ला सकता है।

कुंभ
नौकरीपेशा लोगों का रुका हुआ धन मिल सकता है। आज आपको कुछ बड़े और अनुभवी लोगों से निवेश के नए तरीके पता चलेंगे। रिश्तेदार और दोस्तों से भी आर्थिक मदद मिलने की सम्भावना है। आज उन चीजों को महत्व दें जो सही में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।

मीन
आज आप अपनी इच्छा शक्ति के बल पर बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। अच्छे परिणाम के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में विशेष लाभ की संभावना है।

Visits: 104

Leave a Reply