पंचांग व राशिफल – 21 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077  
शक सम्वत 1941  
मास पौष 
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 15:50 तक
नक्षत्र अश्विनी 15:36 तक
करण बावा बालवा 15:50 तक 29:10 तक 
वार गुरुवार  
योग  साध्य  20:15 तक
सूर्योदय 07:17  
सूर्यास्त 17:46  
चंद्रमा मेष राशि में   
राहुकाल दोपहर  13:50 − 15:09
शुभ मुहूर्त अभिजीत  12:11 − 12:53

राशिफल
मेष
आज आपको खुशखबरी मिलने के योग हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। अविवाहित लोग प्रेमी को समय देंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।पति-पत्नी के बीच प्यार रहेगा।

वृषभ
आज आप लगन से काम करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित रूप से आपको मिलेगी।धन के नये स्रोत जुड़ सकते है। धन लाभ होने के योग हैं। आज आप जो भी कार्य करें, सोच समझ कर करें।

मिथुन
आज अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए, पूरा प्रयास करें कि दूसरा व्यक्ति वही समझे जो आप कहना चाह रहे हैं। इससे आप अंत में बहुत सी परेशानियों से बच सकेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क
आज का दिन सामान्य रहने के योग हैं। लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। परिस्थिति को समझकर ही आवश्यक कदम उठाएं। अच्छा होगा कि आप अपनी योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें।

सिंह
आज आपकी आर्थिक स्थिति व कारोबार बेहतर होगा। आज किया गया धन निवेश अति शुभ है। प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पडे़गा। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे।

कन्या
आज का समय खुशनुमा व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती मिलेगी।शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती हैं। आराम करें।आराम आपके लिए उत्तम है। आज घर में पौधा लगाने से मन को शांति मिलेगी।

तुला
आज आपके लिए समय अनुकूल है अत: अपने कार्य को गति दें। आज सावधानी बरतने की जरूरत है, चोट लगने से बचें। धैर्य से हर मुश्किल का सामना करें,लाभ मिलेगा।

वृश्चिक
आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और बातचीत में सावधानी बरतें। लापरवाही से हानि सम्भव है। विरोधियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

धनु
आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। छात्र अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। इसके लिए अपने शिक्षक से परामर्श लें। व्यापार को अन्य क्षेत्रों में कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। पक्षियों को दाना डालने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर
आज अनावश्यक बहस से दूर रहें। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन जोखिम उठाने से बचें। लाभ के लिए निवेश करते समय निश्चित लाभ के विकल्प को ही चुनें।

कुंभ
आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने क्रोधी बर्ताव पर नियंत्रण रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। आज किसी की आलोचना से बचें।

मीन
आप घर से बाहर निकलें। आपकी मनोकामना पूर्ण होंने के योग हैं। मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। माता लक्ष्मी के सम्मुख घी का दीपक जलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगी।

Visits: 88

Leave a Reply