पंचांग व राशिफल – 17 जनवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 17 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 08:09 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 31:33 तक
करण विष्टि बावा 08:09 तक 20:41 तक
वार रविवार
योग वरीघा 18:30 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:43
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल शाम 16:25 − 17:43
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:10 − 12:51

राशिफल
मेष
आज आप अपने कार्य को विस्तारित करने के लिए बाहरी लोगों के साथ संपर्क बनेगा। आत्मविश्वास के साथ आपकी मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत ही लाभदायक है, परंतु अनावश्यक सामान पर धन खर्च करने से बचना चाहिए।

वृष
आज कार्यो को लेकर विचारवान बने रहेंगे। सही गलत के निर्णय में अधिकांश समय गुजरेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। धन प्राप्ति की दृष्टि से अच्छा समय है। कुछ लोगों को विदेश से भी लाभ मिल सकता है।

मिथुन
आज आप गलत काम करने से बचें। आप लालच में न आए और सही काम को ही अंजाम दें। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही कार्यों को अंजाम दें। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।

कर्क
अभिमान से बचें और लोगों का सहयोग करते रहें। वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए परिस्थितियां उत्तम हैं। मनोनुकूल काम हो जायेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं।

सिंह
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपके यात्रा पर जाने के योग हैं लेकिन सावधानी रखें क्योंकि शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन दुखी हो सकता है। परिवार में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा।

कन्या
आज कामकाज के लिए दिन अच्छा है। खूब मन लगाकर काम करेंगे। उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। भूमि जायदाद से संबंधित कुछ फैसले लेने का समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत ही उपयुक्त है। खर्च नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है।

तुला
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।अपनी मेहनत से सभी कार्यो को समय से पूरा कर लेंगे। पारिवारिक संबंधों को सुधारने की आवश्यकता है। धन कमाने की दृष्टि से दिन अच्छा है। भाग्य का भी सहयोग आपको मिलेगा। बच्चों से संबंधित खर्चे लगे रहेंगे।

वृश्चिक
आज स्वयं को बेहतर साबित करने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम में लगना होगा। आज आपका सारा ध्यान धन संचय करने में लगा रहेगा। भविष्य के खर्चे को ध्यान रखकर ही निवेश करना लाभदायक रहेगा।

धनु
आज आपका ध्यान सम्पत्ति से संबंधित विवादों को सुलझाने की तरफ रहेगा। सभी काम को वक्त रहते पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती हैं।

मकर
आज आपके मन में कामकाज को लेकर अंतर्द्वंद बना रहेगा। आपकी मेहनत और सही निर्णय शीघ्र ही फलीभूत होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय लाभदायक है। खर्च अधिक रहेंगें परन्तु निवेश से आपको लाभ होगा।

कुंभ
आज आपका मन अशांत रहेंगे। भावनात्मक रूप से कमजोरी महसूस होगी। कामकाज में अपनी कलात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे तो लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन
आज आपके मन में इच्छाएं अधिक होगी। इच्छाओं की पूर्ति में ही पूरा दिन व्यतीत होगा। किसी को उधार दिया गया पैसा वापस आने में समय लेगा। अतः पैसे का लेनदेन करते समय ध्यान रखें। धन कमाने की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। खर्चे अधिक रहेंगे।

Visits: 98

Leave a Reply