स्वामी विवेकानन्द भारतीयों के प्रेरणास्रोत

गाजीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व मे युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की 158 वीं जयन्ती भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे ससमारोह मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि तड़प के माध्यम से सिद्धि मिलती है। तड़पन के माध्यम से सिद्धि प्राप्त करने का मंत्र रामकृष्ण परमहंस जी ने स्वामी विवेकानंद जी को दिया था। मानव परिपूर्ण मानव कैसे बने, इसकी खोज विवेकानन्द जी ने किया । उन्होंने कहा कि देशभक्ति की प्रबल पराकाष्ठा, चरित्र के परम ऊचाइयों के धनी विवेकानंद जी ने देश की सभ्यता, संस्कृति पद्धति के सृजनात्मक संस्कार को प्रकृति आभुषण के रुप मे विश्व मे अलौकिकता प्रदान की। उनके जीवन प्रसंगों को पढकर सुसुप्त चेतना जागृत होती है और मन का भ्रम दूर होता है। जब व्यक्ति परिपूर्ण होता है तो आत्म संकल्पों के साथ अपने जीवन लक्ष्य को लेकर चलते हुए जीवन की सार्थकता निश्चित करता है। अब यह उस मानव पर निर्भर करता है कि वह सकारात्मक या नकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी को हम जितना जानेंगे, उतने ही सरलता से हम जीवन लक्ष्य की ओर बढते जाएंगे। सह संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि साधना के बल पर नर से नारायण बनने की अनुकरणीय प्रेरणा दिशा हमारे देश के महापुरुषों ने दी है। आज हम इस कार्यक्रम से एक संकल्प लेकर यहाँ से जायें कि विवेकानंद जी के किसी एक आदर्श का पालन अपने जीवन मे करेंगे तो हमारा उनके जयंती मनाने का औचित्य पूर्ण होगा।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश आत्मनिर्भरता के साथ ऊचाई की ओर तेज गति से बढ रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भवानी सिंह ने जिले भर के लगभग दो दर्जन से ज्यादा महिला पुरूष युवा उद्यमियों का माल्यार्पण कर,अंगवस्त्रम एवं स्वामी विवेकानंद जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
आज सम्मानित होने वाले युवा उद्यमियों मे प्रमुख रुप से विमला मौर्या,सिद्धार्थ राय,श्री राम जायसवाल, डा डीपी सिंह, मनोज कुशवाहा, आशुतोष सिंह, उस्मान खाँ,सुनिल यादव,नन्दलाल यादव, लड्डू अग्रहरि, मनीष जायसवाल ,मारकंडेय गुप्ता आदि रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भारत की उद्यमशीलता और प्रतिभा को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने के संकल्प आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के सकारात्मक पक्ष को अपने अनुभवों को वर्णित किया।
कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री शारदा चौहान, डा केदारनाथ सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, मंत्री मोहितोष नारायण सिंह,कृष्ण बिहारी राय,सुनिल सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर,ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह, विश्वप्रकाश अकेला,मानवेन्द्र सिंह,अच्छे लाल गुप्ता,योगेश सिंह,मंयक जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आई टी संयोजक कार्तिक गुप्ता, साक्षी श्रीवास्तव, पूनम मौर्या आदि उपस्थित रहे।
संचालन भाजयुमो अध्यक्ष सुमित तिवारी ने किया।

Visits: 63

Leave a Reply