पंचांग व राशिफल -02 दिसम्बर 2020

पंचांग व राशिफल -02 दिसम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया 18:19 तक
नक्षत्र म्रृगशीर्षा 10:34 तक
करण गारा वणिजा 18:19 तक 30:57 तक
वार बुधवार
योग सांध्य 11:04 तक
सूर्योदय 07:00
सूर्यास्त 17:19
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल दोपहर 12:10 − 13:27
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। धन लाभ होगा।

वृष
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाने का योग है। इंजीनियरिंग छात्रों के लिए दिन अच्छा है। जॉब ऑफर आ सकता है। पूरा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। बिजनेस के काम में लाभ मिलेगा, आनन्द की प्राप्ति होगी

मिथुन
आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। आज आपके बिगड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकता हैं, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके सकारात्मक विचारों से आपके अधिकारी भी आपको लाभ कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल व स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क
दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य के साथ काम करें।ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी न करें, इससे आपको हानि हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह
दिन खुशहाल रहेगा। आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। शुभ समाचार मिलने का योग है। नयी जमीन से संबंधित लेन-देन करने से पहले उसकी जांच- पड़ताल कर लें। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बना रहेगा।

कन्या
आज का दिन भाग्य आपका साथ देगा। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको ऑफर भी मिल सकता है। घर में पार्टी हो सकती है। आपके व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला
मन में नए विचार आ सकते हैं। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपके वरिष्ठ आपके कार्य से खुश रहेंगे। कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। आप बड़े-बुजुर्ग की सहायता भी कर सकते हैं।

वृश्चिक
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। कानूनी पेशे से जूड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद होगा। जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

धनु
दिन सामान्य रहेगा। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह समय से पहले पूरा कर लेंगे। आपको योजना बनाकर चलने की जरूरत है। किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। धनलाभ का योग है।

मकर
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आयेगा। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें। इस राशि के कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में आ रही बाधाएं दूर हो जायेगी।

कुम्भ
आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप आपकी धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। कुछ लोग विरोध करेंगे तो कुछ आपके पक्ष में भी रहेंगे। परिवार में आपके रिश्ते जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जायेंगे। आपकी भेंट मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी।

मीन
आज का दिन उत्तम है। अगर आप नौकरी कर रहें तो आज अच्छी पोस्ट पर जा सकते हैं।पारिवारिक कार्यों में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी मित्र से भेंट होगी।मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी।

Visits: 69

Leave a Reply