कोरोना ! बारह नये मरीजों संग संक्रमितों की संख्या हुई 4466

गाजीपुर। जिले में कल रविवार को 12 नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4466 तक जा पहुंची है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 156034 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 154883 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 150417 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं जबकि अब तक 4466 लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है जबकि अभी 1151 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में एक दर्जन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले के संक्रमित 4466 मरीजों में से अब तक कुल 1682 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 154 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है, जबकि जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 67 हो चुकी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार के अनुसार, जारी रिपोर्ट के अनुसार, वुद्धम शरणम विद्यालय में 19,होम क्वॉरेंटाइन में 81, वाराणसी में 26,जिला अस्पताल में 03 और अन्य जनपदों में 13 मरीज भर्ती हैं।


Views: 10


Leave a Reply