पंचांग व राशिफल – 18 अक्टूबर 2020

पंचांग व राशिफल – 18 अक्टूबर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया 17:31 तक
नक्षत्र स्वाति 08:47 तक
करण बालवा कौवाला 07:16 तक 17:31 तक
वार रविवार
योग प्रीति 17:14 तक
सूर्योदय 06:27
सूर्यास्त 17:44
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल शाम 16:19 − 17:44
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:28

व्रत व त्यौहार नवरात्रि का दूसरा दिन

राशिफल
मेष
अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। लेकिन, जो लोग आप के कार्यो की सराहना करते थे, वे ही अब आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

वृषभ
समय रहते अपने कार्य पूरा कर लें। पारिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन कर पारिवारिक तनाव ख़त्म कर सकते हैं। फेक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर चमत्कारिक लाभ देगी।

मिथुन
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें। वाणी में मधुरता रखें। यात्रा के योग हैं।

कर्क
आपके संपर्को से रुके कार्य पूरे होंगे। लेकिन, बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावाश्यक किसी को परेशान न करें, मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी।

सिंह
जल्दबाजी में लिए फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। परिवार में आप की बातो को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

कन्या
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपने बारी का इंजतार कंरे। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

तुला
माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकावे में आकर अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा। ध्यान रहे जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता।

वृश्चिक
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर लेंगे। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी करे तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें, या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

धनु
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने से कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज रहेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

मकर
समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। किसी के बहकावे में न आएं। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवन शैली में परिवर्तन के योग के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव।

कुम्भ
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

मीन
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

Visits: 129

Leave a Reply