पंचांग व राशिफल – 10 जुलाई 2020

पंचांग व राशिफल – 10 जुलाई 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 11:40 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 29:22 तक
करण तैतिल गारा 11:40 तक 24:34 तक
वार शुक्रवार
योग सौभाग्य 20:17 तक
सूर्योदय 05:34
सूर्यास्त 19:17
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल सुबह 10:43 − 12:26
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:53

राशिफल
मेष
समय अच्छा है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। तेल तिलहन आनाज और वस्त्रों के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लेकिन झूठ बोल कर खुद नुकसान कर बैठेंगे।

वृषभ
आज प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के बीच व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करे। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे।

मिथुन
पुराना दिया हुआ पैसा आज मिलने की संभावना है। जो कार्य कई दिनों से रुके हुए थे वे आज सहज ही हो जाएंगे। जिससे मानसिक तनाव आज शांत होगा। जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं, उससे आज मुलाकात संभव है।

कर्क
आप की कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे, वहीं भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेंगी। लेकिन, कॅरियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। विदेश जाने के योग बनते बनते टल सकते हैं।

सिंह
अतिथियों का आगमन के बीच आज के सारे काम अटके रहेंगे। अपनी बात अधिकारी वर्ग को समझाने में सफल होने के साथ ही भूमि में निवेश से लाभ होगा। लेकिन, आत्मविश्वास में कमी के चलते योग्यता अनुसार सफलता नहीं मिलेगी।

कन्या
आकस्मिक धन लाभ के बीच यात्रा हो सकती है। नए संबंधों में नजदीकी बढ़ने के साथ ही किसी का बेसब्री से इंतजार रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव के बीच मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला
अपने कॅरीयर में बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने से बड़ों की राय आप को सफलता के रास्ते दिखाएंगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। वैवाहिक अडचने दूर करने के लिए ॐ भोमाय नम: का नियमित जाप लाभ देगा।

वृश्चिक
राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा। पारिवारिक समारोह में जाने के योग के बीच आज मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान की पढ़ाई को ले कर चिंतित रहेंगे।

धनु
मेहनत करने से भाग्य में बदलाव होता दिखेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। समय रहते कार्य पूरा करें, आकस्मिक यात्रा की संभावना है। लेकिन ध्यान रखें, आप की मन मर्जी से नुकसान हो सकता हैं।

मकर
अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करे। आप की जीभ सुधार ले जीवन खुदबखुद सुधर जायगा। नए व्यापारिक सोदे होगे।धर्म कर्म में रूचि बढेगी। मित्रो का सहयोग मिलेगा।कारोबार में उन्नति सम्भव।

कुंभ
आज पारिवारिक चिंता और तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। संतान के कार्यों ंमें व्यय वृद्धि होगी। अस्वस्थता व आलस्य भी महसूस करेंगे।

मीन
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बड़े निवेश से बचें, संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। वहीं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का तबादला हो सकता है।

Visits: 81

Leave a Reply