संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ! भारत फिर बना अस्थाई सदस्य

नई दिल्ली, 18 जून 2020। भारत बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य चुना गया। इसके लिए भारत को 192 में से 184 देशों ने समर्थन दिया।इसके अन्तर्गत भारत सुरक्षा परिषद में दो साल के लिए अस्थाई सदस्य रहेगा।इससे पूर्व भारत सात बार यूएनएससी का अस्थाई सदस्य रह चुका है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता के लिए वैश्विक समुदाय द्वारा दिखाए गए भारी समर्थन के लिए दिल से आभारी हूं. भारत वैश्विक शांति, सुरक्षा, लचीलापन और एकता को बढ़ावा देने के लिए सभी सदस्य देशों के साथ काम करेगा।”
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि सदस्य देशों ने भारत को भारी समर्थन देते हुए 2021-22 तक के लिए यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुना है। भारत को 192 में से 184 वोट मिले हैं.
ज्ञातव्य है कि भारत को अस्थायी सदस्य चुने जाने के लिए मात्र 128 वोटों की दरकार थी परन्तु उसे 184 मत मिले और उसे 2021-22 के कार्यकाल के लिए गैर-स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र उच्च-तालिका में लायेगा। भारत 2021-22 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से गैर-स्थायी सीट के लिए एकमात्र उम्मीदवार था।इसके साथ ही भारत संयुक्त राष्ट्र के शक्तिशाली 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में शामिल गो गया है.
बताते चलें कि 10 गैर-स्थायी सीटें क्षेत्रीय आधार पर वितरित की जाती हैं जिसमें अफ्रीकी और एशियाई देशों के लिए पांच, पूर्वी यूरोपीय देशों के लिए एक, लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों के लिए दो, पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के लिए 2 सीट निर्धारित की गई है। इससे पूर्व भारत वर्ष 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और 2011-2012 में सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य रह चुका है।
भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्य बनने में बाधक चीन भारत को 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने से रोक नहीं पाया।
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के अस्थायी सदस्य चुने जाने पर कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की जीत पर उन्हें बधाई देते हैं। हम अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर एक साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।

Views: 55

Leave a Reply