शराबी वाहन चालकों पर कसेगा शिकंजा

लखनऊ, 09 जून 2020। लखनऊ की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन स्वामियों से अब सख्ती से निपटने का मन बना लिया है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यातायात पुलिस को शासन द्वारा 87 अतिरिक्त नवीन ब्रेथ एनालाइजर उपकरण मय प्रिंटर के प्राप्त हुए हैं, जबकि इससे पूर्व 82 ब्रेथ एनालाइजर पूर्व से ही लखनऊ पुलिस के पास मौजूद रहे हैं।
आपूर्तिकर्ता कंपनी हरिलाल के प्रतिनिधि द्वारा लखनऊ के समस्त चौराहों पर लगे यातायात निरीक्षकों व यातायात उप निरीक्षकों को ब्रेथ एनालाइजर के त्वरित संचालन का प्रशिक्षण यातायात पुलिस लाइन सदर में दिया गया है।
बताया गया कि एक ब्रेथ एनालाइजर की कीमत लगभग ₹35000 है। सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस उपायुक्त यातायात लखनऊ ने बताया कि एक साल का मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट है।
उन्होंने बताया कि अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस व थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से समय-समय पर अभियान चलाकर सघन कार्यवाही की जायेगी।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply