शतक बनाने को बेताब कोरोना मरीज, संख्या पहुंची 97

गाजीपुर,29 मई 2020। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब शतक लगाने को बेताब है। जैसे-जैसे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है वैसे वैसे ही जनपदवासियों की धुकधुकी बढ़ती जा रही है। नए पाए जाने वाले मरीजों के चलते उन क्षेत्रों में के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रात-दिन मेहनत कर रहे स्वास्थ्यकर्मी भी मरीजों की संख्या बढ़ने से परेशान हैं। वृहस्पतिवार को चार नये संक्रमितों की रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद संक्रमितों की संख्या 97 पहुंच गयी। 28 मई को प्राप्त चार संक्रमितों में
सदर के खालिसपुर निवासिनी और उसका दो वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है। ये दोनों बाहर से आए थे। वहीं अन्य दो में एक युवक मदनहीं व दूसरा रसूलपुर पचरासी का निवासी है। ये दोनों मुंबई से घर आये थे और क्षेत्र में करंडा व सैदपुर में क्वरंटाइन सेन्टर पर पृथक्करण में रखे गये थे।
चार मरीजों के मिलने के बाद उन्हें मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविद19 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उल्लेखनीय है कि कुल संक्रमितों में से सक्रिय मरीजों की संख्या 78 है और उन्नीस इलाजोपरान्त स्वस्थ हो चुके हैं।

Visits: 128

Leave a Reply