पचास हजार रुपये का इनामियां शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ,23 मई 2020। अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड़ में लगी इंदिरा नगर थाना पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है।
सक्रिय पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर पचास हजार रुपये के इनामियां लूटेरा जावेद उर्फ पप्पू को गिरफ्तार करने में सफल रही।
बताया गया है कि चेकिंग के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक कर भागने की कोशिश की परन्तु सक्रिय पुलिस ने जबाबी फायरिंग कर उसे घायलावस्था में ही धर दबोचा।
गोली अपराधी जावेद के पैर में लगी थी जिसके बाद पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस आयुक्त लखनऊ सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि उस पर करीब दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं और गिरफ्तार अपराधी की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। उसका असलहा अमेरिका निर्मित है। उन्होंने मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों को अपनी ओर से पचास हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। सुनें पुलिस आयुक्त की बाइट………….


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply