लॉक डाउन ! स्काउट-गाइड की शिक्षा ऑनलाइन देने को तत्पर

प्रयागराज, 19 मई 2020।बेसिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में बच्चो के पठन पाठन हेतु ऑन लाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे है। सभी विकास खंडो में विद्यार्थियों को उनके मोबाइल नंबर से जोड़कर व्हाट्सएप्प ग्रुप तैयार किये जा रहे है। इसी क्रम में स्काउट मास्टरों ने भी टीम सद्भावना उत्तर प्रदेश द्वारा बच्चों को अन्य विषयों के साथ साथ स्काउट-गाइड शिक्षा विषय का भी अध्ययन और अध्यापन ऑन लाइन कराने का प्रयास तेज हो गया है। प्रदेश के महानिदेशक(स्कूली शिक्षा) विजय किरण आनंद तथा शिक्षा निदेशक(बेसिक) सर्वेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा पूर्व में ही गाइड लाइन जारी कर दी गयी थी।जिला स्काउट मास्टर फ़िरोज़ आलम खान(समन्वयक आई0टी0) ने बताया कि समूचे उत्तर प्रदेश में बच्चों को अन्य विषयों के साथ स्काउट-गाइड की शिक्षा ऑन लाइन घर पर ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टीम सदभावना उत्तर प्रदेश द्वारा प्रयास किया जा रहा है।इसमें पाठ्यक्रम के अनुसार स्काउट गाइड पाठ्यक्रम से संबंधित स्लाइड्स,वीडियो, पी0डी0एफ0 आदि का ऑनलाइन मैटीरियल बच्चो को व्हाट्सएप्प ग्रुप पर उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य है। टीम में मुख्यतः कुलदीप सिंह बस्ती,अनूप मल्होत्रा अयोध्या,अकबर अली हमीरपुर,सुनील द्विवेदी झांसी तथा धर्मेंद्र सिंह सुलनपुर के स्काउट मास्टरों द्वारा पाठ्यक्रम संबंधी मैटीरियल तैयार करने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।जनपद प्रयाग राज में भी उक्त टीम की तर्ज़ पर जिला स्काउट मास्टर फ़िरोज़ आलम खान के नेतृत्व में स्काउट गाइड शिक्षकों शशिकांत मिश्रा, रईस अहमद,बृजेश यादव,अखिलेश कुमार,मनोज मौर्य,उमेश द्विवेदी,प्रेम नारायण, अभिषेक जायसवाल,प्रवीण सिंह,रीना सिंह,आशा सिंह,अनुरागनी सिंह,बीना सिंह,गायत्री यादव,किरन सिंह,प्रियंका यादव के सहयोग से व्हाट्सएप्प ग्रुप तैयार कर अन्य विषयों के साथ साथ स्काउट-गाइड विषय की भी अध्ययन सामग्री बच्चों को लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।जिला मुख्य आयुक्त/जिला विद्यालय निरीक्षक आर.एन. विश्वकर्मा,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय अर्जुन सिंह,जिला संस्था के पदाधिकारी योगेश चन्द्र त्रिपाठी,मदन मोहन शंखधर, शुभा वाशिंगटन,राज नारायण शुक्ला, वेद प्रकाश भगत,पीयूष कुमार सिंह,राका कांत मिश्रा ने ऑनलाइन स्काउट-गाइड पाठ्यक्रम को तैयार करने वाली प्रदेश व जनपद स्तरीय टीम को शुभकामनाये देते हुए अपेक्षा की है कि अधिक से अधिक बच्चों तक स्काउट-गाइड शिक्षण सामग्री को पहुंचाया जाए।

Visits: 28

Leave a Reply