अपहृत बालक बरामद, अपहृता पहुंची जेल

गाजीपुर,27 अप्रैल 2020। वांछित अपराधियों की खोज में जूटी करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के अपहृत चार वर्षीय बालक को अपहरण के बारह घंटे के भीतर बरामद करते हुए अपहरणकर्ती महिला को धर दबोचा। अपने बच्चे को वापस पाकर मांकी आखों से खुशी के आंसु छलक पड़े।
बताते चलें कि कल देर रात में चार वर्षीय बालक राज खरवार पुत्र श्रवण खरवार निवासी तालखुदिया थाना करीमुद्दीनपुर का उसके घर से अपहरण हो गया था। घटना की प्रथमिकी दर्ज कर इलाकाई पुलिस अपहरण की गुत्थी सुलझाने में लग गयी।
सक्रिय पुलिस ने सुरागरसी हेतु जाल बिछाया और अपहरणकर्ती रीना कुमारी को क्षेत्र के देवरिया गांव थाना करीमुद्दीनपुर से गिरफ्तार कर अपहृत बालक को बरामद कर लिया। अपहृता रीना कुमारी पुत्री गोविन्द राम निवासी तालखुदिया थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर की ही निवासी है।
अपहृता ने बताया कि अपहृत बालक के दादा नवमी खरवार से बदला लेने की नियत से उसने बालक राज को 26 अप्रैल की रात करीब 23.30 बजे, छत के रास्ते घर मे घुसकर उठा लायी थी। पुलिस ने अभियुक्ता का मेडिकल परीक्षण कराकर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेंज दिया। अपहृत बालक को बरामद करनेवाली टीम में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह तथा आरक्षीगण संजय प्रसाद (सर्विलास सेल गाजीपुर),विपिन यादव,नीरज यादव,घर्मेन्द्र सिंह व मिथिलेश रावत रहे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply