राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या की प्रथम बैठक सम्पन्न

नई दिल्ली, 19 फरवरी 2020। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के प्रमुख के. पाराशरण के निवास पर आज ट्रस्ट की पहली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार महंत नृत्यगोपाल दास ट्रस्ट के अध्यक्ष व चंपत राय ट्रस्ट के महामंत्री होंगे। नृपेंद्र मिश्र निर्माण समिति के चेयरमैन तथा गोविंद गिरी कोषाध्यक्ष रहेंगे। ट्रस्ट का बैंक खाता अयोध्या स्टेट बैंक आफ इंडिया में खुलेगा व संचालन के लिए गोविंद गिरी,चंपत राय व अनिल मिश्र में से किन्हीं दो के संयुक्त हस्ताक्षरों से होगा।
बताते चलें कि राम जन्मभूमि न्यास महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्ट के अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद के चंपत राय महासचिव और गुरू पांडुरंग अठावले के शिष्य स्वामी गोविंद देव गिरि कोषाध्यक्ष रहेंगे,वहीं पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्र मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन होंगे। दिल्ली की फर्म वी. शंकर अय्यर एंड कंपनी को ट्रस्ट के चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए नियुक्त किया गया है, जो ट्रस्ट का लेखा-जोखा का हिसाब रखेगी।
इसी क्रम में लोकगायिका मालिनी अवस्थी के पति व उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी पदेन सदस्य बनाए गए हैं।अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पदेन सदस्य के तौर पर शामिल किये गये हैं। ट्रस्ट की अगली बैठक 15 दिन बाद अयोध्या में होगी जिसमें मन्दिर निर्माण की भावी रणनीतियों को अमलीजामा पहनाया जायेगा।

Views: 50

Leave a Reply