नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में स्वैच्छिक मिस्डकाल अभियान में नेताओं ने दिखाया दम

गाजीपुर, 04 फरवरी 2020। नागरिक संशोधन कानून (सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट,सीएए) के समर्थन में स्वैच्छिक मिस्डकाल अभियान के तहद भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोगों को जागरूक करने तथा सीएए पर विस्तृत जानकारी देकर , इसके समर्थन में सहयोग मांगा। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित नेताओं ने शहर तथा जमानियां के तहसील तथा हॉस्पिटल रोड पर घर घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून 2019 के बारे में केन्द्र सरकार की सोच को बताया तथा सरकार के समर्थन में निर्धारित मोबाइल नम्बर पर मिस्ड कॉल कराया। सीएए पर विस्तार से जानकारी देते हुए नेताओं ने कहा कि यह कानून जिसे आज से 65-70 साल पूर्व में ही लागू हो जाना चाहिए था लेकिन देश का दुर्भाग्य रहा कि उसे आज लाया गया है जबकि अफगानिस्तान,बांग्लादेश, पाकिस्तान में निवास कर रहे हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन, बौद्ध आदि पूरी तरह से धार्मिक रूप से प्रताड़ित होकर धर्म परिवर्तन या आत्महत्या तक करने के लिए मजबूर हो चुके थे। उन सभी को उचित मान व सुरक्षा के लिए यह संसोधन किया गया है परन्तु राजनीतिक लाभ के लिए विपक्षी दल इसके विरुद्ध बयानबाजी कर देश वासियों को गुमराह कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला ने कहा कि देश में शरणार्थी शिविरों में नारकीय जीवन जीने को मजबूर अफगानिस्तान, बंगलादेश और पाकिस्तान से आए भारतीय सभ्यता संस्कृति के मूल निवासी हिन्दु,सिख,बौद्ध,जैन,पारसी, ईसाई आदि उन उपरोक्त देशों के अल्पसंख्यकों के जीवन सम्मान हेतु देश के दोनों सदनों मे पारित संवैधानिक कानून का देश के कुछ राजनैतिक दल राष्ट्रघाती लोगों के साथ मिलकर विरोध कर रहे हैं। जबकि यह सिर्फ भाजपा या केन्द्र सरकार की सोच नहीं यह राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की सोच थी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू, लियाकत अली के समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत उस समझौते का अक्षरस: पालन किया जबकि पाकिस्तान में वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग दीन हीन अधिकार विहिन पंगू ही रह गये।
जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान मे सहिष्णुता की बुनियाद काफी मजबूत है और मानवता की रक्षा देश की नैतिकता में निहित है।यह बात किसी को भी आसानी से समझने की है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के कारण देश का मान सम्मान विदेशो में बढ़ा है तथा इस कानून से भारतीयता मजबुत हुई है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश राय,क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, निर्गुण दास केशरी,अर्जून सेठ, योगेश सिंह, रासबिहारी राय, सुनिल गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह,मनोज जायसवाल, गुरुचरण बिंद, सूर्यप्रकाश यादव, हेमंत त्रिपाठी अच्छेलाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, श्रवण गुप्ता, अभिजीत यादव, इकबाल खान, मनोज राय, अमजद हसन, सुनील सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, वीरेंद्र उपाध्याय, राजेश राय, राकेश राय, रामसुंदर चौरसिया, संजय जायसवाल, चंद्रशेखर निगम, अनुपम, सत्येन्द्र वर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

Visits: 22

Leave a Reply