पंचाग व राशिफल – 29 जनवरी 2020


पंचाग व राशिफल – 29 जनवरी 2020
पंचांग    
विक्रमी संवत्  2076  
शक सम्वत 1941  
मास माघ 
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी  10:46 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 12:03 तक
करण  विष्टि
बावा 10:46 तक 24:03 तक
वार बुधवार  
योग  शिव  28:14 तक
सूर्योदय 07:14  
सूर्यास्त 17:52  
चन्द्रमा  मीन राशि में   
राहुकाल  दोपहर 12:33 − 13:53
शुभ मुहूर्त अभिजीत नहीं है


राशिफल
मेष 
अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। अधिकारी से विवाद से बचें। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग है।

वृषभ 
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नती के योग है। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।

मिथुन
किसी पर भी अंधविश्वास न करें अन्यथा हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद से बचें। शांति से समय व्यतीत करें।

कर्क
आमदानी के नए स्रोत विकसित होंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

सिंह 
कारोबार में नई योजना लागू होगी, कार्य समय पर पूरे होंगे। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति बदल सकती है।

कन्या 
करियर में आगे बढ़ने के प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुन:निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

तुला 
किसी भी कार्य के आरम्भ करने के पूर्व उससे सम्बन्धित जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।

वृश्चिक
यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रीय होंगे। सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

धनु
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में निर्णित होंगे।

मकर
गलतफहमी के चलते जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरा कर लें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा।

मीन 
समय रहते जरूरी काम पूरे कर लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply