भाजपा ! चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली , 21 जनवरी 2020। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आज आधिकारिक पत्र में यह जानकारी दी गई। पत्र में कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने चौधरी बीरेंद्र सिंह का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।
   बताते चलें कि दो अगस्त 2016 को वह तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य बने थे और उनकी सदस्यता एक अगस्त 2022 तक थी। पंउच्च सदन में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था। चौधरी बीरेंद्र सिंह का इस्तीफा उनके पुत्र बृजेन्द्र सिंह के हिसार लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद आया है।

Visits: 70

Leave a Reply