पंचांग व राशिफल – 15 जनवरी 2020

पंचांग व राशिफल – 15 जनवरी 2020
पंचांग
माह पौष
तिथि पञ्चमी, 12:10 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी, 28:07:09 तक
सूर्योदय 06:45:35
सूर्यास्त 17:29:17
चंद्रोदय 22:21:00
चंद्रास्त 10:18:00
सूर्य राशि मकर
चंद्र राशि सिंह, कन्या

शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:43-12:25

अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 11:45:59 से 12:28:54 तक कालवेला / अर्द्धयाम 07:28:30 से 08:11:25 तक
कुलिक 11:45:59 से 12:28:54 तक
कंटक 16:03:28 से 16:46:23 तक
राहुकाल 12:07:27 से 13:27:54 तक गुलिक काल 10:46:59 से 12:07:27 तक

15 जनवरी 2020 का त्यौहार – मकर संक्रांति

सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश (संक्रमण) का दिन मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है। इस दिवस से, मिथुन राशि तक में सूर्य के बने रहने पर सूर्य उत्तरायण का माना जाता है।
सूर्य का धनु से मकर राशि में संक्रमण प्रति वर्ष लगभग 20 मिनिट विलम्ब से होता है। स्थूल गणना के आधार पर तीन वर्षों में यह अंतर एक घंटे का तथा 72 वर्षो में पूरे 24 घंटे का हो जाता है।वर्ष 1935 से 72 वर्षों से मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही पड़ती रही है।वर्ष 2008 से 2080 तक मकर संक्राति 15 जनवरी को होगा।

मकर संक्रांति 2020- 15 जनवरी का शुभ मुहूर्त-

संक्रांति काल- 07:19 बजे (15 जनवरी)
पुण्यकाल-07:19 से 12:31 बजे तक
महापुण्य काल- 07:19 से 09: 03 बजे तक
संक्रांति स्नान- प्रात: काल, 15 जनवरी 2020

राशिफल
मेष
व्यपार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा।

वृषभ
दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधी है। जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भूला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

मिथुन
जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग है। यह लाभकारी सिद्ध होगी।

कर्क
शासन-प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

सिंह
स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। शांत रहें।

कन्या
पूर्व में लिए गए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे, पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव।

तुला
कई दिनों से मकान के बारे में सोच रहे हैं, आज आपका सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोलकर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आपकी कार्य शैली पर सवाल उठा सकते हैं।

वृश्चिक
नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

धनु
जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आपकी उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

मकर
अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो इसके लिए हनुमान जी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा।

कुंभ
आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है। सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें। आपके जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।

मीन
कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

Visits: 183

Leave a Reply