पंचांग व राशिफल – 21 अगस्त 2019

पंचांग व राशिफल – 21 अगस्त 2019

पंचांग
माह – भाद्रपद
तिथि – षष्ठी – पूर्ण रात्रि तक
पक्ष – कृष्ण
वार – बुधवार
नक्षत्र – अश्विनी – 24:47:39 तक

सूर्योदय – 05:53:13
सूर्यास्त – 18:55:07
चंद्रोदय – 22:25:00
चन्द्रास्त – 10:37:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 11:58:06 से 12:50:14
कुलिक – 11:58:06 से 12:50:14
कंटक – 17:10:52 से 18:03:00 तक
राहुकाल – 12:24:10 से 14:01:54 तक
कालवेला – 06:45:20 से 07:37:28 तक
यमघण्ट – 08:29:35 से 09:21:43 तक
यमगण्ड – 07:30:57 से 09:08:41 तक
गुलिक काल – 10:46:26 से 12:24:10 तक

आज का चौघड़िया / शुभ मुहूर्त
लाभ – 05:57 से 07:34
अमृत – 07:34 से 09:11
शुभ – 10:47 से 12:24
चर – 15:38 से 17:14
लाभ – 17:14 से 18:51

राशिफल
मेष
धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रहेंगे।

वृषभ
आत्मविश्वास के कारण ही आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।

मिथुन
आप अपनी जीवनशैली और रहन सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न होंगे।

कर्क
मामूली विवाद को ज्यदा लंबा न खिंचे। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। आजीविका के कारण यात्रा होगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।

सिंह
वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल व सफल होंगे। आपके जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। सावधानी और सतर्कता से काम करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कन्या
भाग्योदय संभव है। मनचाहा सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करें, फिजूल बोलना बंद करें। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। रिश्तों में आ रही दुरिया कम होंगी।

तुला
कार्यस्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। जरूरी कार्य करने में समय व्यतीत होगा। कोर्ट कचहरी से सम्बंधित मामलों को सुलझने में समय लग सकता है। भूमि-भवन सम्बंधित निर्णय तुरंत लें।

वृश्चिक
नए संपर्क कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ व्यवहार में नम्र बनें। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

धनु
कारोबार को समेटने में लगे रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। नए कार्य की शुरुआत अनुकूल होगी। भूमि विवाद में उलझ सकते हैं।

मकर
अपनी इच्छा के विपरीत कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी। जोखिम भरे कार्यों को न करें, नुकसान हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक सुखों को भोगने का समय आ गया है।

कुंभ
व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच समझकर करें। आपकी कार्यशैली को देख कर अधीकारी प्रभावित होंगे। संतान के साथ समय व्यतीत होगा, जो सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा।

मीन
पारिवारिक कलह के कारण तनाव में रहेंगे। बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। बिना विचार किये कोई भी काम न करें।

Visits: 110

Leave a Reply