खाद्यान्न उत्पादकता बढ़ाने हेतु जागरुकता जरुरी – के.बालाजी

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 19 जुलाई 2018।जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक आज रायफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी के.बालाजी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 में पं. दीनदयाल उपाध्याय, किसान समृद्धि योजना,खेत तालाब योजना एवं नाबार्ड 19 का अनुरक्षण कार्य परियोजनाओं का जिला समिति द्वारा अनुमोदन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की खाद्यान्न आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कृषि उत्पादकता में वृद्धि आवश्यक है जबकि विगत कई वर्षो से जनपद की समस्याग्रस्त भूमि में अनवरत प्रयास के बाद भी खाद्यान्न उत्पादन एवं उत्पादकता लगभग स्थिर है। पच्चीस हजार हेक्टेयर से 30 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमिक्षेत्र, गैर कृषि उद्योग में परिर्वतित होता जा रहा है जिसके कारण भविष्य में खाद्यान्न आपूर्ति
में और अधिक कठिनाई सम्भावित है, इस हेतु जनपद गाजीपुर के ग्रामीण क्षेत्रो में उसर सुधार ,बंजर विकास, जल भराव एवं फसलोत्पादन हेतु शासन के प्रेरणानुरूप वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना प्रस्तावित की गयी है। इस योजना का उद्देश्य लघु एवं सीमान्त कृषको की अनउपजाऊ व कमउपाजाऊ भूमि को उन्ही के द्वारा सुधार कराना है। बंजर भूमि को सुधार कर कृषि उत्पादन योग्य बनाना एवं कृषि वानिकी से सम्बन्धित कार्य कराना, जल भराव क्षेत्रो का उपचार कर फसलोत्पादन तथा उत्पादकता वृद्धि को प्रोत्साहित करना है ताकि जिले की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिले। वर्ष 2018-19 में चयनित ग्रामों/परियोजनाओं में देवैथा, करमहरी, खजुरी, कमेसड़ाडीह, बरहपुर-1, बरहपुर-2 में कुल पॉच परियोजनाये सम्मलित है। जनपद में वर्षा जल संचय हेतु खेत तालाब योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के उद्देश्य, कार्य क्षेत्र, लाभार्थी चयन, परियोजना लागत की विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होने बताया कि तालाब की खुदाई का कार्य मशीनों द्वारा किया जायेगा। जिसका आकार 22×20×3 मीटर (छोटे तालाब) हेतु विकास खण्ड मुहम्मदाबाद में चार एवं विकास खण्ड सदर में एक कृषक का खेत तालाब योजना में भौतिक एवं वित्तीय अनुमोदन किया गया है। नाबार्ड -19 में कुल 09 परियोजनाओ में कार्पस फण्ड की धनराशि परियोजना क्षेत्र में टूटे कार्यो की मरम्मत कराने हेतु अनुमोदन
किया गया। जमानियॉ विधायक ने सिंचाई भूमि संरक्षण, खेत तालाब एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रो में लाभकारी योजनाओं को प्रचार प्रसार करने पर बल दिया, जिससे ग्रामिणों को इन महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी प्राप्त हो सके और वे अधिक से अधिक लाभ ले सके। सदर विधायक प्रतिनिधि ने भूमि सुधार निगम अधिकारी को उसर भूमि सुधार हेतु ग्राम अंनदोखर, चिलार, खुटवा, सराय सरीफ, भिक्खेपुर में उसर भूमि होने सम्बन्धी जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, ब्लाक प्रमुख जमानियॉ, प्रधानगण एवं भूमि संरक्षण विभाग के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहेे।

Visits: 27

Leave a Reply