आश्चर्य ! एक साथ 350 पुत्रियां बनी सुहागन

कानपुर (उत्तर प्रदेश) ,01मई 2018।विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर सामुहिक विवाह का सफल आयोजन कर श्रम विभाग ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इस अवसर पर श्रम विभाग द्वारा 350 श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह की रस्म सम्पन्न कराई गयी। इस सामूहिक विवाह समारोह में कानपुर, इटावा, औरैया, कन्नोज तथा फर्रुखाबाद के मुस्लिम परिवार की बीस पुत्रियों सहित कुल साढ़े तीन सौ पुत्रियों ने रीति रिवाज के साथ अपने जीवनसाथी के साथ गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। इससे पूर्व श्रम विभाग के वेलफेयर हाउस से गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते वर पक्ष के लोग समारोह स्थल तक पहुंचे , जहां उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा तथा प्रशासनिक व श्रम विभाग के अधिकारियों ने उनकी आगवानी की। सामूहिक विवाह समारोह में पहले 20 मुस्लिम श्रमिक कन्याओं के निकाह हुए तत्पश्चात अलग अलग वेदियों पर गायत्री परिवार के पुरोहितों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंत्रोच्चार के मध्य विवाह संपन्न कराया।प्रीति भोज के उपरांत अधिकारियों ने वर बधू के मंंगलमय जीवन की कामनाओं के साथ उन्हें विदा किया।नवदम्पति अपने आंखों में भावी जीवन के सुनहरे सपने संजोए अपने आशियाने को चल पड़े।

Visits: 20

Leave a Reply