दुर्घटना ! सड़क हादसे में पांच की मौत, पांच जख्मी

इटावा (उत्तर प्रदेश), 25 मार्च 2018 ।। सब्बलपुर में ऑटो और डंफर की आमने सामने हुई भीषण टक्कर में जहां पांच लोगों की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया गया है कि चकर नगर से दर्शनार्थियों को लेकर आटो लखना मन्दिर जा रहा था और डंपर लखना से चकरनगर को आ रहा था। तभी सब्बलपुर के पास दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें तीन घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद सूचना पर भी इलाकाई पुलिस व एम्बुलेंस काफी देर तक नहीं पहुंची और घायल सड़क पर तड़पते रहे।लगभग एक घंटे बाद दूसरे थाने के थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply