निधन ! नहीं रहे अन्नाद्रमुक नेता शशिकला के पति नटराजन

चेन्नई ,20 मार्च 2018 । जेल के सिकंजों के पीछे कैद अन्नाद्रमुक नेता वी. के. शशिकला के पति एम. नटराजन (74 वर्ष) का चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। ग्लेनग्लेज ग्लोबल हेल्थ सिटी के चीफ ऑपरेटिंग अफसर शानमुग प्रियन के अनुसार नटराजन को फेंफड़े में गंभीर संक्रमण के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे। नटराजन मरूतप्पा ने देर रात एक बजकर पैंतीस मिनट पर अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि शशिकला आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply