विचार गोष्ठी व काव्य संगम में संस्कार और राष्ट्रप्रेम की रही धूम

गाजीपुर। सिद्धेश्वरनगर स्थित राष्ट्रीय मिशन जामवंत से हनुमान के तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी एवं काव्य संगम समारोह का शुभारंभ कामेश्वर द्विवेदी की वाणी वंदना से हुआ। रंग बहादुर सिंह ने राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की, जबकि दिनेश चंद्र शर्मा ने शहीदों की स्मृति में काव्य पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर किया।


       प्रबंधकार कामेश्वर द्विवेदी ने पूर्वजों से मिले संस्कारों के संरक्षण और मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया तो श्यामदेव दुबे ने व्यक्तिगत विचारों से ऊपर उठकर परिवार, समाज और देश के हित में सकारात्मक योगदान देने की आवश्यकता पर बल दिया। बिजेंद्र दुबे, उमेशचंद्र और ओमनारायण प्रधान ने भी विचार व्यक्त करते हुए संस्कार और राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताया।

       अध्यक्षता महाकवि कामेश्वर द्विवेदी तथा संचालन कवि दिनेशचंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर कुंजबिहारी, दीपक सिंह, रघुवंश नारायण सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे। आभार ज्ञापन संयोजक सूर्यकुमार सिंह ने किया।

Views: 11


Leave a Reply