अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दस अभियुक्तों पर लगा गैंगस्टर 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गहमर पुलिस द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गैंग लीडर अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह एवं उसके गिरोह के सक्रिय सदस्यों के विरुद्ध गहमर थाना पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त गैंग का पंजीकरण पूर्व में किया जा चुका है। गैंग लीडर अमित सिंह एवं उसके गिरोह के सदस्यों द्वारा आपस में मिलकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है । उक्त गिरोह के विरुद्ध थाना गहमर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 276/2025 धारा 103(1), 191(2), 191(3), 238, 3(5), 61(2), 324(6) बीएनएस में पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित है। गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास एवं उनके द्वारा किये गये जघन्य अपराधिक कृत्यों को दृष्टिगत इनके विरुद्ध गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन हेतु जिला मजिस्ट्रेट को प्रेषित किया गया था, जिसे जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमोदित किया गया। गैंग में शामिल अभियुक्तों में अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह, अमन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह, अंजनी सिंह पुत्र स्व0 ललिता सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ करिया पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू सिंह,  अमरजीत सिंह पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अरविन्द उर्फ भदाकू पुत्र अंजनी सिंह, 


कृपेंद्र शंकर सिंह उर्फ नीरज सिंह पुत्र स्व. सुमन्त सिंह, लखन उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व. रमेश सिंह, शैलेश कुमार सिंह पुत्र संतोष सिंह उर्फ मुन्ना सिंह तथा सीमा सिंह पत्नी अरविन्द सिंह समस्त निवासीगण ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर। 

Views: 15


Leave a Reply