गंगा नदी में डूबी दो सगी बहनें

गाजीपुर।  उफनती गंगा नदी में स्नान के दौरान दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गयी। दो किशोरियों के एक साथ ही डूबने से गंगा घाट पर अफरातफरी मच गई लेकिन किशोरियों को बचाया नहीं जा सका।


       बताते चलें कि नन्दगंज क्षेत्र के चोचकपुर के मौनी बाबा गंगा घाट पर मंगलवार को दोपहर में लोग स्नान कर रहे थे। उसी समय बसंतपट्टी निवासी स्व. मदनसेन सिंह की दो पुत्रियां माही सिंह 16 वर्ष और महिमा सिंह 14 वर्ष भी पहुंची‌ स्नान के दौरान छोटी बहन गहरे पानी में जा फंसी तो बड़ी बहन उसे बचाने की कोशिश में आगे बढ़ी लेकिन दोनों बहनें गहरे पानी में डूब गयीं। यह देखकर वहां चीख पुकार मच गयी।

      घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में गोताखोर शवों की खोज में लगे रहे। वहीं एनडीआरएफ को भी शवों की खोज के लिए सूचना भेजी गयी। मृतका के परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Views: 24


Leave a Reply