पन्द्रह आरक्षी बने उपनिरीक्षक
गाज़ीपुर। उ.प्र. पुलिस सेवा में कार्यरत 15 आरक्षियों का चयन उप-निरीक्षक पद पर होने पर पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मिष्ठान वितरित कर सभी को शुभकामनाएं प्रदान की गयी।
उल्लेखनीय है कि जनपद गाज़ीपुर पुलिस सेवा में कार्ययत 15 आरक्षियों का चयन उप-निरीक्षक पद पर हुआ है जिसमें खुशी पांडेय, कुमारी अभिलाषा आर्या, गुड़िया, आदित्य तिवारी, उग्रसेन कुमार, मो. कासिम, अमन पांडेय, मुकेश कुमार, यशराज सिंह, अंकित गौतम, सुमित कुमार, अविनाश, श्रीश कुमार यादव, सक्षम मौर्य तथा अजीत कुमार शामिल हैं।
अपने सम्बोधन में उन्होंने सभी को नए पद की गरिमा बनाए रखने, पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अन्य पुलिस अधिकारी गण मौजूद रहे।
Views: 0









