अखंड भारत मिशन के गाजीपुर में बढ़ते कदम

अखंड भारत मिशन के जिला अध्यक्ष बने प्रमोद कुमार सिन्हा


गाजीपुर। सामाजिक एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के समर्थक अखंड भारत मिशन ने संगठनात्मक विस्तार की कड़ी में शिक्षाविद,अधिवक्ता,  वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद कुमार सिन्हा को गाजीपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

         मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अश्वनी शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश श्रीवास्तव की संस्तुति पर 15 जुलाई 2026 को आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।  यह नियुक्ति एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी।‌ प्रमोद कुमार सिन्हा की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता, समर्पण और मिशन के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता के फलस्वरूप  उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

       मिशन ने के राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सिन्हा जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन के संविधान और नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए ईमानदारी, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर मिशन की एकता, विस्तार और राष्ट्रहित के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे । इससे मिशन की विचारधारा जनपद के अधिकाधिक लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।

Views: 9


Leave a Reply