स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
गाजीपुर। खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ.प्र. के अन्तर्गत राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, गाजीपुर में अनुसूचित जाति के युवा पुरूषों एवं महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्वयं स्वरोजगार करने हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा।
राजकीय फल संरक्षण केन्द्र द्वारा सूचित गया कि अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार देकर आगे बढ़ाने के लिए उ0प्र0 शासन द्वारा 100 दिवसीय प्रशिक्षण का अयोजन किया गया है, जिसमें प्रवेश लेने के लिए योग्यता हाईस्कूल पास तथा आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को आचार, जैम, जेली, मुरब्बा रोजगार से जोड़ने के लिए छोटा उद्योग लगाने का प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद के युवा पुरूष व महिला लघु उद्योग लगा सकेंगे। उद्योग के अनुभव के लिए प्रशिक्षार्थियों को जनपद व मण्डल में स्थापित फैक्ट्रियों का भ्रमण भी कराया जायेगा। इस प्रशिक्षण में कुल 30 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षणघ ‘‘पहले आओ पहले पाओ‘‘ के आधार पर होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश लेने हेतु कार्यालय राजकीय फल संरक्षण केन्द्र बंशी बाजार (पेट्रोल पम्प के पास) गाजीपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर, आवेदन फार्म भरकर जमा करना होगा। आवेदन पत्र के साथ हाईस्कूल अंकपत्र/प्रमाण-पत्र, अधार कार्ड की छाया प्रति, जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साईज के चार फोटो तथा आवेदन शुल्क तीन सौ रूपये जमा करना आवश्यक है।
Views: 8










