नाबालिग अपहृता बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार 

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली पुलिस ने अपहरण के दर्ज मुकदमें से संबंधित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। 


        बताया गया कि 15 जुलाई को महिला उपनिरीक्षक श्वेता कुमारी मय हमराह द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से चेकिंग के दौरान  नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए दो अभियुक्तों सुमित पुत्र नगीना व राज पुत्र नगीना निवासी ग्राम नारायनपुर ककरही, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 5


Leave a Reply