डीसीएम से अवैध लकड़ी संग अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने डीसीएम में लदी सागौन की लकड़ी के साथ एक नामित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाने पर दर्ज मुकदमें के सम्बन्ध में सोमवार को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मय हमराह कासिमाबाद चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना पर थाना पर दर्ज धारा 316(2) बीएनएस के मुकदमें में नामित अभियुक्त अमरजीत बिन्द उर्फ चन्दन को ग्राम मेख से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बरामद डीसीएम से कुल 16 बोटा सागौन की लकडी व चिराट बरामद किया गया । माल बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 9









