स्थानांतरित हुए जिले के सभी एसडीएम
गाजीपुर। प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें गाज़ीपुर में कार्यरत सभी सात उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के उपजिलाधिकारी संजय यादव को उपजिलाधिकारी प्रतापगढ़, उपजिलाधिकारी लोकश कुमार को उपजिलाधिकारी उन्नाव, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर यादव को उपजिलाधिकारी आजमगढ़, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक को उपजिलाधिकार इटावा, उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी को विशेष कार्यकारी अधिकारी नोएडा, उपजिलाधिकारी पुष्पेंद्र पटेल को उपजिलाधिकारी अम्बेडकरनगर तथा उपजिलाधिकारी रविश गुप्ता को उप जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
इसी प्रकार, फर्रुखाबाद के उपजिलाधिकारी गजराज सिंह यादव, उपजिलाधिकारी बलिया संजय कुमार कुशवाहा, उपजिलाधिकारी मैनपुरी ध्रुवा शुक्ला, उपजिलाधिकारी फिरोजाबाद अब्बास हसन नकवी, विशेष कार्यकारी अधिकारी काशी शंभूशरण, विशेष कार्यकारी नोएडा देवेंद्र प्रताप तथा उपजिलाधिकारी रामपुर अरुण कुमार को गाजीपुर में उपजिलाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
Views: 36









