बृहद वृक्षारोपण सम्पन्न 

गाजीपुर। ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ वृक्षारोपण महायज्ञ -2026 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड बिरनो के हनुमान मंदिर शेखपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश ओम प्रकाश राजभर, एंव शासन से नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 


         कार्यक्रम स्थल पर लगभग 200 पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान गायक राकेश कुमार द्वारा ‘‘ आओ धरती सजाये आसमान के लिए‘ एक पेड़ तुम लगाओ अपनी मॉ के लिए‘‘ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 

          मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर , अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, विधायक जखनियां बेदी राम, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण विहारी राय, जनपद के नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त एस राजलिंगम, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने लाभकारी पौधों का रोपण पूरे विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ किया। स्वागत के क्रम मे मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पौध भेट स्वरूप देकर स्वागत किया गया। 

      कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद में कुल 47 लाख 68 हजार 730 पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होने वृक्षारोपण महायज्ञ की मॉनिटरिंग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि 05 जून को पूरे प्रदेश मे अभियान चलाकर एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ 05 करोड़ पौधे रोपित किये गये थे आज 12 जुलाई को प्रदेश के 75 जनपदो मे कुल 35 करोड़ पौधो का रोपण ग्राम स्तर से लेकर ब्लाक, तहसील एंव जनपदस्तर पर किया जा रहा है। उन्होन कहा कि देश/प्रदेश में बड़े पैमाने पर एक्सपेस-वे, सड़के, रेल लाईने, बनाये गये जिसके कारण बड़ी संख्या पेड़ो की कटाई भी हुई। यह एक चिंता का विषय है जिसके लिए मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी ने पहले ही कहा है कि जितने भी एक्सपेस-वे, सड़के, रेल लाईने, बनाने में पेड़ो की कटाई हुई है उसी स्थान पर पुनः  पेड़ लगाते हुए और तथा देश/प्रदेश को 20-25 वर्ष पहले जो बरसात होती थी उसी स्थिति मे लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे आने वाले पीढ़ियों का इसका लाभ मिले, पीने के लिए स्वच्छ जल हो एवं अधिक से अधिक अन्न की पैदावार हो। उन्होने कहा कि इस बार पेड़ लगाने के बाद उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्बन्धित विभागो को दी गयी है। सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायें और देश/प्रदेश को हरा भरा बनायें। 

        जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने  अनुरोध किया कि प्रत्येक परिवार ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ अनिवार्य रूप से लगायें। एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान, तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इस से उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियो को प्राप्त होगा। उन्होंने लोगो से ज्यादातर औषधीय वृक्ष लगाने को कहा, जिसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है एवं कई  प्रकार की  बिमारियों से निरोग रहता है। उन्होने कहा कि पेड़ जहां होते हैं वहां की जलवायु भी ठीक रहती है तथा समय से वर्षा भी होती है। उन्होने लोगो से  अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाने की अपील करते हुए जब तक पौधे वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेते तब तक उनकी सेवा करते हुए उनकी रक्षा करने हेतु आमजन से आह्वाहन किया।

       जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,  प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अजीत प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सघन वृक्षारोपण अभियान में आज जनपद में भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य से सापेक्ष पौधरोपण किया गया।  

         उन्होने उपस्थित मुख्य अतिथि, मुण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल, विशिष्ट अतिथियो, आगन्तुको, आमजनमास ,स्कूल छात्र-छात्राओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश श्रीवास्तव  जिला परियोजना अधिकारी नमामी गंगे द्वारा  किया गया । कार्यक्रम के अन्त मे पर्यावरण संरक्षण मे अपना अहम योगदान देने के लिए रणधीर यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में , जिला विकास अधिकारी राजन राय, उपजिलाधिकारी सदर डा0 पुष्पेन्द्र पटेल, एस पी सिटी राकेश मिश्रा, डीसी मनरेगा विजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी उपासना रानी वर्मा, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड, एन एस एस एवं आम जनमानस उपस्थित रहे एवं परिसर मे पौधरोपण किया। 

     इसी प्रकार समता पीजी कॉलेज सादात, कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन मरदापुर सादात, बापू कॉलेज और एसवीएम इंटर कॉलेज बहरियाबाद सहित कई सरकारी संस्थानों में रविवार को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। समता पीजी कॉलेज सादात परिसर में एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलवंत यादव और एनसीसी अधिकारी डॉ. अशोक कुशवाहा ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. पीयूष वर्मा ने स्वर्णचम्पा और अन्य फलदार पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भी इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। डॉ. जेपीएन यादव, अवनीश कुमार राय और डॉ. जयप्रकाश यादव ने अर्जुन, आम और अमरूद जैसे फलदार पौधे लगाए। डॉ. अभिषेक यादव, अरुण यादव, राजकुमार, विनय यादव, अनुराग यादव, विपिन यादव और गरिमा ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

     इसी क्रम में, एसवीएम इंटर कॉलेज बहरियाबाद परिसर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने पौधारोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है। इस कार्यक्रम में प्रबंधक अजय सहाय, प्रधानाचार्य रामप्रकाश राम, बदरुद्दीन शास्त्री, रामाश्रय मिश्र, उपेन्द्र सिंह और विपुल सिंह भी उपस्थित रहे।

Views: 7


Leave a Reply