समाधान दिवस पर 511 शिकायतों में से 51 का मौके पर निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्राप्त 52 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर नौ मामलों का निस्तारण किया गया। 


           जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सभी सात तहसीलों की सूचना के अनुसार कुल प्राप्त 511 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 51 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। 

       इसी क्रम में तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 61 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से छह का, जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 56 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 06 का,

तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 120 शिकायतों में से मौके पर 06 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 81 शिकायतों में से मौके पर 05 का एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 75 शिकायतों में से 15  का मौके पर निस्तारण किया गया। 

जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, परियोजना निदेशक, डी सी मनरेगा, तहसीलदार सदर, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

Views: 9


Leave a Reply