विभागीय आदेश की अवहेलना पर दो सहायक अध्यापक निलम्बित
गाजीपुर। जनगणना जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में बाधा, विभागीय आदेशों की अवहेलना व अनियमितता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने दो सहायक अध्यापकों को निलम्बित कर दिया है।
बताया गया कि बेसिक शिक्षा कार्यालय द्वारा 25 मई को उषाकान्त राम, सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय कल्याणपुर शिक्षा क्षेत्र-रेवतीपुर गाजीपुर को नोटिस जारी करते हुए आरोपित बिन्दुओं पर स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी।
इसी प्रकार 29 मई को गौतम राहुल दीपंकर , सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय दिलदार नगर गांव शिक्षा क्षेत्र- भदौरा गाजीपुर को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी। दोनों अध्यापकों द्वारा स्पष्टीकरण न दिए जाने पर बीएसए ने उन्हें निलम्बित कर दिया। आदेश में कहा गया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध उत्पन्न करने एवं जनगणना के संगत प्राविधानों के विपरीत कार्य करना, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने आदि को लेकर निलम्बन की कार्रवाई की गयी है। निलम्बन अवधि में उषाकान्त राम को बीआरसी भदौरा पर संबद्ध कर प्रकरण की जाँच अशोक कुमार गौतम, खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवतीपुर को सौंपी गयी है।
इसी क्रम में निलम्बन अवधि में गौतम कुमार दीपांकर को बीआरसी रेवतीपुर पर संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जाँच हेतु अशोक कुमार गौतम, खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवतीपुर को जाँच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारियों द्वारा प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर वैथानिक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
Views: 26









